मेरे चॅंदा मामा ….. चॅंद्रयान --- 3 My Chanda Mama ..... Chandrayaan --- 3 Hindi Poem

 


कविता

मेरे चॅंदा मामा ….. चॅंद्रयान --- 3

 

मेरे चॅंदा मामा बहुत ही पियारे,

सुंदर सलोने लगने वाले।

मेरी माॅं के प्यारे भाई,

राखी पर खूब खुशियां लाये।।

 

झंडा ऊंचा किया हमारा,

सारे जहां से अच्छा मामा।

सितारों के बीच में ऐसा बैठा,

बन गया अब भारत का राजा।।

 

कितनी किस्मत वाली मेरी माॅं,

जिसके भाई को करते वा,वा,वा।

जन्म जन्मांतर का है ये नाता,

सुखी रहे मेरी माॅं का भ्राता।।

 

मुझे भी गर्व है अपने मामा पर,

भारत का नाम अमर कर दिया।

मैं भी अब गर्व से कहती रहूंगी,

जय हिन्द जय भारत जय वंदेमातरम।।

 

©® श्रीमती अनूपा कुमेड़ी

सलना नागनाथ पोखरी ..उत्तराखंड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ