उत्तराखंड की लगूली
उत्तराखंड देवभूमि I अनछुई सी तृप्ति I ढुंगा - गारा I आखर - उत्तराखंड शब्दकोश I उत्तराखंड I गढ़वाली शब्दों की खोज I कुमाउनी शब्द संपदा I उत्तराखंडी यू ट्यूब I कवितायें I कुमाउनी शब्द संपदा I उत्तराखंडी यू ट्यूब I उत्तराखंड संस्कृतिI कवितायें
क्या पुरुषों के दूषित होने से कुल धर्म नष्ट नहीं होता?
फ़ेसबुक पर कहीं पढ़ा कि जब किसी भी अवैध शारीरिक संबंध में स्त्री पुरुष दोनों शामिल होते हैं तो स्त्री को ही बदचलन क्यों कहा जाता है?
गीता के ये श्लोक याद आ गये जहां अर्जुन कहते हैं-
“गीता प्रथम अध्याय श्लोक – ४०
कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः।
धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नम धर्मोऽभिभवत्युत॥१-४०॥
कुल के नाश से सनातन कुल-धर्म नष्ट हो जाते हैं और धर्म का नाश हो जाने पर सम्पूर्ण कुल में अधर्म बढ़ जाता है॥40II
गीता प्रथम अध्याय श्लोक – ४१
अधर्माभिभवात्कृष्ण प्रदुष्यन्ति कुलस्त्रियः।
स्त्रीषु दुष्टासु वार्ष्णेय जायते वर्णसंकरः॥१-४१॥
हे कृष्ण! अधर्म के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं और हे वार्ष्णेय! स्त्रियों के दूषित हो जाने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है II 41॥
गीता प्रथम अध्याय श्लोक – ४२
संकरो नरकायैव कुलघ्नानां कुलस्य च।
पतन्ति पितरो ह्येषां लुप्तपिण्डोदकक्रियाः॥४२॥
वह वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने के लिए ही होता है। पिण्ड और जल-दान की क्रिया(अर्थात् श्राद्ध और तर्पण) से वंचित उनके पितर भी अधोगति को प्राप्त होते हैं॥42॥
गीता प्रथम अध्याय श्लोक – ४३
दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसंकरकारकैः।
उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः॥१-४३॥
वर्ण-संकरता के कारण होने वाले इन दोषों से कुलघातियों के सनातन कुल-धर्म और जाति-धर्म नष्ट हो जाते हैं॥43॥
गीता प्रथम अध्याय श्लोक – ४४
उत्सन्नकुलधर्माणां मनुष्याणां जनार्दन।
नरकेऽनियतं वासो भवतीत्यनुशुश्रुम॥१-४४॥
हे जनार्दन! और ऐसा हम सुनते आये हैं कि नष्ट कुल-धर्म वाले मनुष्यों का अनिश्चित काल तक नरक में वास होता है॥44॥”
हरि लखेड़ा
0 टिप्पणियाँ