आह्वान - 30
भाई बहनों
मेरी आवाज सुनो
सपने बुनो।
ज्ञान विज्ञान
विश्व में फूले फले
सौहार्द तले।
ढ़ोंग पाखंड
मिले उसको दंड
जो कोई करे।
रहे ये ध्यान
हो विकास के लिए
अनुसंधान।
पृथ्वी हमारी
सभी जीव जंतुओं
की महतारी।
- सुभाष चंद्र लखेड़ा
- सुभाष चंद्र लखेड़ा
0 टिप्पणियाँ